#यूपी में 75 साल के रामसुगर को 30 वर्षीय रानी से हुआ प्यार, बेटी की सहेली से रचाई सगाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे दोनों,उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से प्रेम कहानी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। यहां 75 वर्षीय रामसुगर ने 30 साल की रानी से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि रानी सोशल मीडिया व्लॉगर हैं और रामसुगर की बेटी राधा के साथ वीडियो बनाने के लिए उनके घर आती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। अब दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। परिवार के मुताबिक, जल्द ही दोनों शादी करेंगे। यह मामला दिबियापुर के पास अरियारी का बताया जा रहा है।
#Auraiya #UttarPradesh #ViralNews #LoveStory #SocialMedia #TrendingNews
Koil, Aligarh | Oct 16, 2026