सिहोरा: खितौला स्थित हिरन नदी का पुल डूबने की कगार पर, सुरक्षा इंतजाम नहीं
लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खितौला स्थित हिरन नदी का पुराना पुल रविवार सुबह डूबने की स्थिति में नजर आया। पुल के आसपास पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही लेकिन सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए। बारिश के साथ नदी में बहकर आ रही लड़कियों को भी लोग निकलती नजर आए।