सारठ: डुमरिया में साइबर आरोपी की गिरफ्तारी पर परिजनों से पुलिस की झड़प, 3 महिलाओं समेत 7 जेल भेजे गए
Sarath, Deoghar | Sep 29, 2026 डुमरिया के साइबर आरोपी को पकड़ने आई पथरड्डा ओपी पुलिस से परिजनों द्वारा झड़प करने का मामला मंगलवार शाम 4 बजे सामने आया है। इधर पुलिस ने बल प्रयोग करके 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम ने कहा SP के निर्देश व देवघर साइबर थाना से मिले लोकेशन पर पुलिस गांव पहुंची थी। बताया कि पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं थे।