जोशियाड़ा: जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, कल बुधवार को घोषित किया गया अवकाश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और भारी बारिश के दृष्टिगत जनपद उत्तरकाशी में कल बुधवार 13 अगस्त को जनपद में संचालित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं जनपद के धराली में रेस्क्यू टीमें लगातार युद्ध स्तर पर खोज एवं बचाव कार्यों में लगी है।