जोशियाड़ा: आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है
मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लिए खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री की खेप भेजे जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा आज धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया।