जोशियाड़ा: ज्ञानसू टैक्सी यूनियन के पास एक वाहन बैक करते समय करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गया, दो घायल
घटना मंगलवार सुबह की है। जिसकी जानकारी जिला अस्पताल प्रशासन से शाम 6 बजे मिली है। गंगोत्री हाईवे ज्ञानसू टैक्सी यूनियन के पास बैक करते समय एक वाहन डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन हादसे में चालक वसीम निवासी इंद्रा कॉलोनी व हिमांशु निवासी जोशियाड़ा घायल हो गए। दोनों घायलों पुलिस ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।