जोशियाड़ा: धराली में एक बड़ी चुनौती के बीच रेस्क्यू टीमें मलबे में लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं
रविवार को रेस्क्यू टीमों ने स्नीपर डॉग की मदद से मलबे के ढेर में तब्दील हुए धराली में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान रेस्क्यू टीमों ने स्नीपर डॉग की निशान देही पर कुछ जगहों पर मलबा हटाया। साथ ही मलबे में दफन घरों में घुस कर विक्टिम लोकेटिंग कैमरों की मदद से तलाशी ली। हालांकि रेस्क्यू टीमों का सर्च अभियान युदस्तर पर चल रहा है।