जोशियाड़ा: भटवाड़ी रोड के पास एक प्राइवेट बैंक के सामने तेज रफ्तार स्कूटी ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, दो गंभीर घायल
घटना शनिवार देर शाम 10 बजकर मिनट की है, बस अड्डे से ऊपर की ओर आ रही तेज रफ्तार की स्कूटी पार्क में खड़े वाहन पर तेजी से टकरा गई, हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए, आनन फानन में लोगों ने मानवता का धर्म निभाते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जंहा इमरजेंसी मेडिकल टीम ने दोनों का उपचार किया, शराब के नशे में दूत दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।