हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत द्वारा सैरात बंदोबस्ती को लेकर दुकानदारों को किया जागरूक, शुल्क नहीं देने पर हटेगी दुकानें
हरिहरगंज नगर पंचायत की ओर से बुधवार दोपहर 1 बजे बाजार क्षेत्र में व्यावसायिक और फुटपाथी दुकानदारों को सैरात बंदोबस्ती को लेकर जागरूक किया गया। नगर पंचायत के अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर सैरात बंदोबस्ती शुल्क नियमित रूप से संवेदक को जमा करने की अपील की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है।