रानीगंज: आठ डिसमिल जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की हुई मौत
बौसी थाना क्षेत्र के गुणवंती गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आठ डिसमिल जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना गुरुवार दिन के करीब 2 बजे की बताई जा रही है