कार्यालय खुला, लेकिन दिग्गज रहे गायब... भाजपा में बगावत से चुनावी रण हुआ दिलचस्प
नगर मंडल अध्यक्ष समेत कई दिग्गज उद्घाटन से रहे दूर
निष्ठावानों की अनदेखी पड़ी भारी ? टिकट वितरण से नाराज नेताओं ने दिखाई ताकत
बिसाऊ। नगर पालिका चुनाव के बीच भाजपा में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी अब संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।
जानकारी के अनुसार वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार धोलपुरिया ने टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसी प्रकार पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार सेवक, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य और तीन बार पार्षद रह चुके दीनदयाल खवास, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश दायमा तथा पूर्व महामंत्री व आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता विलास सैनी भी टिकट वितरण से नाराज बताए जा रहे हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि दीनदयाल खवास और ओमप्रकाश दायमा ने पार्टी की आधिकारिक टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के सामने ही चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। ऐसे में यदि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक उन्होंने कदम पीछे नहीं खींचे तो भाजपा के लिए कई वार्डों में मुकाबला कठिन हो सकता है।
मंगलवार को पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ की अध्यक्षता में प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया, लेकिन समारोह में न तो वर्तमान मंडल अध्यक्ष नजर आए और न ही नाराज वरिष्ठ नेता। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है।
अब सभी की निगाहें नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर टिकी हैं। यदि बागी नेता मैदान में डटे रहे तो भाजपा की सीटों का गणित बिगड़ सकता है और बोर्ड गठन की राह में नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
#BissauElection2026
#BJPBissau
#BJPRebellion
#TicketDistribution
#PoliticalCrisis
#ElectionBattle
#BissauPolitics
#WardElection
#MunicipalElection2026
#PoliticalNews
#BreakingNews
#ShekhawatiExpress
#JhunjhunuNews
#RajasthanPolitics
#ElectionUpdate
#BJPOfficeOpening
#BissauNews
#PoliticalDrama
#LocalBodyElection
#trendingnews