ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौ*त, चालक हिरासत में
बांदा। थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम माटा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मृत्*यु हो गई। बताया गया कि वृद्ध जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्ट*मार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु कराया।
पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
#UPPolice #BandaPolice #Tindwari
Banda, Banda | Sep 21, 2026