बांदा ब्रेकिंग न्यूज़
बांदा में भगवती मानव कल्याण संगठन ने संत रामपाल से जुड़ी प्रचार सामग्री को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संगठन का आरोप है कि इन सामग्रियों में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों को लेकर आपत्तिजनक बातें प्रसारित की जा रही हैं। संगठन ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द कुशवाहा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#संत
#सनातन
#संतरामपाल
#धार्मिक
#विवादित
#बयान
#धर्म
#bandanews10
Banda, Banda | Nov 20, 2026