भरतपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए ₹250 करोड़ की राशि हस्तांतरित की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भरतपुर की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी हस्तान्तरण, 691 करोड़ रुपये से अधिक के शैक्षिक निर्माण कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास सहित विभिन्न सौगातें दी।