योजनाओं के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए टीम वर्क जरूरी , पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समस्त योजनाओं की समीक्षा कर सीईओ ने दिए निर्देश।
सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायत में कार्यरत पूरी टीम आपसी समन्वय बनाकर पूरे टीमवर्क से अपने दायित्वों का गंभीरता से निवर्हन करे। आम नागरिकों का जीवन सुलभ बनाने के लिए सभी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इसका वास्तविक लाभ दिलाने में ग्राम पंचायत की अहम भूमिका है।
उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत की पूरी टीम के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति का आंकलन किया। ग्राम पंचायत वार समीक्षा करते हुए उन्होने आवश्यक प्रगति के लिए ग्राम पंचायतों के प्रभारी तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले तकनीकी सहायक, तीन ग्राम पंचायत सचिव और और चार ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
#KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #GoodGovernance
4 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 30, 2026