पेयजल आपूर्ति और प्रधानमंत्री सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा; बालिका सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और हसदेव उद्गम के संरक्षण पर दिए निर्देश।
लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने पेयजल आपूर्ति और प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के मंथन कक्ष में उनकी अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक में जिले में संचालित केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने योजनाओं के क्रियान्वयन और जिले की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण दिया।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में प्रधानमंत्री सड़क योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इनके सुचारु क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#Chhattishgarh #koreaDistrict
8 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 28, 2026