गुना नगर: AB रोड पर स्थित निजी होटल मे हनुमान टेकरी मंदिर पर हुई डकैती को लेकर ट्रस्ट ने की प्रेस वार्ता आयोजित
गुना में श्री हनुमान टेकरी मंदिर पर आधी रात को छह नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने निज मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और सिद्ध बाबा मंदिर की दो दान पेटियों से नकदी और माताजी का मुकुट चुरा लिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी, जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की