गुना नगर: कांग्रेस ने हनुमान टेकरी पर सुरक्षा चौकी बनाए जाने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
गुना: जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी मंदिर में हुई चोरी की घटना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने चिंता जताते हुए गुना एसपी को पत्र लिखा। उन्होंने टेकरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाने और एक स्थायी सुरक्षा चौकी स्थापित करने की मांग की, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती हो।