गुना नगर: गुना पुलिस ने खोज निकाले लोगों के खोए हुए 5.50 लाख रुपए के 46 मोबाइल, एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में किए वापस
गुना पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में लोगों के खोए हुए 46 मोबाइल खोज निकाले है। 25 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर मोबाइलों को सुपुर्द किया। एसपी ने कहा, 5.50 लाख रुपए कीमत के 46 मोबाइल पुलिस टीम ने खोजे है। सभी फरियादी मोबाइल पाकर खुश हुए।