गुना नगर: घोड़ापछाड़ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टापू पर फंसे पिकनिक मनाने गए 11 लोग, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
गुना जिले के चांचौड़ा इलाके के मुरेल गांव में घोड़ापछाड़ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से 11 लोग फंस गए, जो पिकनिक मनाने गए थे। वे नदी के बीच पत्थर पर पार्टी कर रहे थे, जब अचानक नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। प्रशासनिक अधिकारियों और SDERF की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।