गुना नगर: अमरोद गांव की एक युवती के पेट में अचानक दर्द होने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुना जिले की बमोरी तहसील के अमरोद गांव की 18 वर्षीय रानी पुत्री राजू सहरिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, बीती रात को अचानक पेट में दर्द हुआ था। तेज दर्द बढ़ने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। सुबह मौत हो गई। पूरा परिवार रेहाना गांव में रहकर एक किसान के यहां काम करता है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।