बछवाड़ा थाना पुलिस ने मारपीट, छिनतई और जानलेवा हमले सहित तीन अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि ये गिरफ्तारी मारपीट, छिनतई और जानलेवा हमले से जुड़े मामलों में की गई हैं।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के लोदियाही गांव निवासी अर्जुन महतो के 46 वर्षीय पुत्र जलेश महतो एवं गनौर राय के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और चमथा एक पंचायत के चमथा लक्ष्मण टोल निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के 34 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार एवं स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।