बछवाड़ा प्रखंड के रुदौली पंचायत में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सामाजिक न्याय विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुमित कुमार को बछवाड़ा विधानसभा का युवा प्रभारी नियुक्त किया गया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
रुदौली चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रदेश सचिव सुमित कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अरुण यादव ने किया। इस कार्यक्रम में युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह बछवाड़ा राज्य प्रतिनिधि कुमार रुपेश यादव और जिलाध्यक्ष मोहित यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कुमार रुपेश यादव ने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा के हर पंचायत में कार्यकर्ताओं के सम्मान में ऐसे समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने देश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिहार में सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी और बंटी यादव की हत्या पर भी रोष व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने जन समस्याओं को दरकिनार करने और सहयोग शिविरों को केवल खानापूर्ति बताया। उन्होंने ने आरोप लगाया कि सरकार जनमानस के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
इसी बैठक में मोहित यादव ने सुमित कुमार को बछवाड़ा विधानसभा का युवा प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, प्रदेश सचिव पंचायती राज उपेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता रामेश्वरी साह, डॉ जोगेश्वर शर्मा, युवा जिला सचिव सद्दाम हुसैन, पंचायत अध्यक्ष चंदन साह एवं कार्यकर्ता जितेंद्र सदा, रमेश महतो, धनु सदा, नीतीश कुमार, बलराम निषाद, मोहम्मद आफताब, विशुदेव साहनी, कैलाश यादव, बौआ झा, दीपक कुमार, मोहम्मद जाफरी पंचायत, सुशील साह, अनिल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।