"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत ग्राम सुंदरदेव में "बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण" विषय पर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
---
"मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को पहला दौरा खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष खालवा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें "बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण" विषय पर उपयोगी जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि जिले के आदिवासी क्षेत्रों में सदियों से स्वास्थ्य चेतना की अलख जगाने वाले परंपरागत चिकित्सकों “भूमका और पडिहार” को अब आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक चिकित्सा पद्धति के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि अपने कुपोषित बच्चों को पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर विधिवत इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर अपने बच्चों को चाचूआ या दागना न लगवाएं, बल्कि गांव के सरकारी अस्पताल में उसका विधिवत इलाज करवाएं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa