"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त शुक्रवार को विकासखंड खालवा के ग्राम सुंदरदेव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ रश्मि कौशल ने बताया कि शिविर में दस्त के 34, सर्दी खांसी के 83, बुखार के 76 मरीजों, का उपचार किया। साथ ही टीबी के संभावित 81 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया व 35 मरीजों के खखार के सैंपल लिए गये। एच आई वी के संभावित मरीजों की भी जांच की गई। साथ ही टीबी के 4 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की गईं। किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश पटेल भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa