"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और किया निराकरण
---
नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। ग्राम सुंदरदेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. डॉ. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष खालवा श्रीमती सोनताबाई एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सतीबाई, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला बाई और हिराईबाई, गांव के सरपंच श्री प्रवीण तथा सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज से यह नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब हर शुक्रवार को जिले के अधिकारी किसी एक गांव में
जाकर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत जिस गांव में शिविर आयोजित होगा वहां के आसपास की पंचायतों में भी सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आज आयोजित शिविर में सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जाति प्रमाण पत्र के संबंध में 113 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि राजस्व विभाग के तहत नामान्तरण संबंधी 60 आवेदन, पीएम किसान योजना से संबंधित 4 आवेदन,
श्रम विभाग पी एम श्रमयोगी मानधन योजना से संबंधित कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि महिला बाल विकास, विद्युत वितरण कंपनी एवं पशुपालन विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। सुंदरदेव में आयोजित आधार पंजीयन शिविर मे कुल 10 ग्रामीणों के आधार कार्ड भी बनाये गये। साथ ही शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी दी गई।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने इस दौरान गांव के आरोग्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, खाद गोदाम, उचित मूल्य की दुकान, आयुर्वेदिक अस्पताल, आगंनवाडी केन्द्र, सीनियर बालक छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास, सीनियर बालक छात्रावास प्राचीन तथा सुन्दरदेव शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सुंदरदेव का निरीक्षण किया । इसके अलावा उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव ने गांव की खाद, बीज उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय करने वाली दुकानों अशोक ट्रेडर्स, मेसर्स अमरजीत हरभजन किसान ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa