रामपुर मनिहारन: सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
सहारनपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार दोपहर तीन बजे विकासखंड रामपुर मनिहारान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उनका सत्यापन करते हुए निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की।