अकलतरा: तागा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में बाल दिवस के अवसर पर खेल का आयोजन, स्कूली बच्चे उत्साहित नजर आए
दरअसल, बाल दिवस के अवसर में तागा गांव के स्कूल में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बैलून दौड़ एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. खेल खेलने के दौरान स्कूली बच्चे काफी खुश और उत्साहित नजर आए।