अकलतरा: अकलतरा के वार्ड नंबर 13 में शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, पहुंचीं SP ऑफिस
अकलतरा के वार्ड 13 में शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है और अकलतरा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ऑफिस जांजगीर पहुंचे। यहां वार्ड के पार्षद और महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा शराब बेचने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है और कार्रवाई नहीं की जा रही है।