अकलतरा: अकलतरा में जनसुनवाई का लोगों ने किया विरोध, खदान नहीं खोले जाने की मांग की
अकलतरा में पर्यावरणीय जनसुनवाई का लोगों ने विरोध किया है और खदान नहीं खोले जाने की मांग की है। किरारी गांव में 2 चूना पत्थर खदान के लिए जन सुनवाई हुई, जहां अपर कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण अधिकारी मौजूद थे। यहां स्थानीय लोगों ने कहा कि किरारी गांव में पहले से ही बड़ी संख्या में खदान और क्रेशर है, जिसके प्रदूषण से लोग परेशान हैं।