बांसगांव: महुलिया पोयल गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने वन रेन्जर्स से बंदरों को पकड़वाने का किया मांग
विकासखंड बडहलगंज के महुलिया पोयल गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है की एक सप्ताह से गांव में पालतू जैसे लग रहा बंदर गांव में दस्तक दे रखा है। कमरे का दरवाजा खुला देखकर बंदर घर के अंदर प्रवेश करता है और घर में रखे सारे सामानों को नस्ट कर दे रहा हैं। गांव में भय सा माहौल बना हुआ हैं। घर के अंदर रह रहीं महिलाएं भयभीत हैं।