बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनईचा में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, पुलिस ने पति व सास ससुर को भेज
बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनईचा में विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कनईचा गाँव के निवासी सत्यजीत गौतम की शादी तीन माह पूर्व उनकी बेटी बबिता(26 वर्ष) से हुई थी। गुरुवार को बबिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अंदर कमरे मे मिला था। मुकदमा दर्ज करके शनिवार को पुलिस ने मृतका के पति व सास ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।