खगड़िया: सदर अस्पताल में ओपीडी से गायब अधिकारी पर होगी कार्रवाई
सदर अस्पताल में मंगलवार को दिन के 11 बजे तक ओपीडी ड्यूटी पर नहीं आने वाले डॉक्टरों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के गायब होने का वीडियो वायरल होने पर प्रभारी सीएस डॉ आर एन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ओपीडी ड्यूटी में समय पर नही ंआने वाले डॉक्टरों को चिन्हित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।