खगड़िया: बाजार समिति खेल मैदान में एकदिवसीय जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बिहार राज कबड्डी संघ के तत्वाधान में खगड़िया जिला कबड्डी संघ द्वारा एक दिवसीय जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाजार समिति खेल मैदान सन्हौली में संचालित किया गया। जिसका उद्घाटन नगर सभापति महोदय अर्चना कुमारी, संघ के संरक्षक डॉ प्रेम कुमार , ने नारियल फोड़ कर किया ।