खगड़िया: अलौली के एक निजी स्कूल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलौली थाना क्षेत्र के एलास में एक निजी स्कूल में मंगलवार को दिन के दस बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक बालक की पहचान विजय यादव के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह हॉस्टल में रहता था। बीते कई दिनों से वह अनुपस्थित था। वह मंगलवार को स्कूल आने के बाद सीधे वर्ग कक्ष में बैठ गया।