खगड़िया: सदर अस्पताल में 9:40 बजे तक कई आउटडोर में डॉक्टर नहीं थे, मरीजों को हो रही परेशानी
सदर अस्पताल में नौ बज कर 40 मिनट पर बुधवार को सदर अस्पताल के कई आउटडोर में डॉक्टर नहीं नजर आ रहे थे। डॉक्टरों की कुर्सी खाली पड़ी थी। यहां तक कि महिला आउटडोर में भी महिला डॉक्टर नहीं नजर आई थी। वहीं मरीजों में काफी परेशानी झेलने पर रही है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से लगता है कि धीरे-धीरे ठप ही हो जायेगा ।