लाडनूं: मीठड़ी गांव में फ्लोर डीजे की मशीने चोरी, जसवंतगढ थाने का मामला
Ladnu, Nagaur | Mar 19, 2024 लाडनूं उपखंड के जसवंतगढ थाना इलाकें के मीठड़ी गांव में आज फ्लोर डीजे की मशीने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में केशाराम नामक व्यक्ति ने जसवंतगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि करीब 3 लाख की लागत की मशीनें मीठड़ी गांव से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।