लाडनूं: लाडनूं रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होने से चालक हुआ घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
Ladnu, Nagaur | Mar 16, 2024 लाडनूं रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होने से दुजार निवासी बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए लाडनूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।