लाडनूं: आसोटा के पास बस ने मारी कार को टक्कर, कार चालक हुआ घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 16, 2024 लाडनूं थाना इलाके के आसोटा के पास आज एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। घटना में कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।