लाडनूं: सुनारी गांव के पास अनियंत्रित स्कूटी से हादसा, एक महिला घायल
Ladnu, Nagaur | Mar 15, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के सुनारी गांव के पास आज अनियंत्रित स्कूटी से हादसा हो गया। घटना में मधू नामक महिला गंभीर घायल हो गई। गंभीर घायल को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल महिला हिरावती से लाडनूं आ रही थी। इस दौरान सुनारी के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद लाडनूं पुलिस ने घटना की जानकारी ली।