Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
kamleshpaswan803119
जलालपुर प्रखंड के सभी प्रखंड वासियों को छठ पूजा की हार्दिक अभिनंदन एक अच्छा सा बैनर बनाकर दीजिए मुखिया संघ के तरफ से
Rahui, Nalanda
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
छठ पूजा की हार्दिक अभिनंदन
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
मांझी के रामघाट पर विकास की नई सौगात, सवा आठ करोड़ की लागत से बने अटल घाट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन 25 दिसंबर को सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी अटल जयंती, अटल घाट का जयप्रभा सेतु तक होगा विस्तार, मांझी से डुमाइगढ़ तक बनेगा मरीन ड्राइव मांझी (सारण)। मांझी के ऐतिहासिक रामघाट पर गुरुवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया। नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग सवा आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल घाट का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि अब प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को रामघाट पर सरकारी स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने अटल घाट का विस्तार जयप्रभा सेतु तक करने तथा मांझी से डुमाइगढ़ घाट तक मरीन ड्राइव बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही रामघाट पर एसडीआरएफ की टीम की स्थायी तैनाती और कृषि योग्य भूमि से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का उपस्थित हजारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इससे पहले सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल एवं विधायक रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखी थीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, सियावर रामचंद्र की जय और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के गगनभेदी नारों से हुई। पूरे रामघाट परिसर को फूलों और भगवा रंग के भव्य पंडाल से सजाया गया था। छपरा के सीपीएस विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन पर एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि मांझी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था, संस्कृति और विकास का प्रतीक बनेगा। अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक सोच आज भी बिहार सहित पूरे देश को दिशा दे रही है। यहां स्थापित प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास के हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण और आम लोगों के लिए जनसुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रामघाट के विकसित होने से छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, केदारनाथ सिंह, छोटी कुमारी, जनक सिंह तथा विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव सहित मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी, उपमुख्य पार्षद नीतू सिंह, एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से मांझी क्षेत्र में विकास, पर्यटन और धार्मिक सुविधाओं के विस्तार की नई उम्मीद जगी है।
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
जलालपुर प्रखंड के मुखिया संघ ने प्रखंड के सभी माननीय जनता को दी खास बधाई
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
News Bihar live, TV
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
रिपोर्ट,चमन अली भागलपुर में हथियार-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार:खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घर में की छापेमारी, ब्राउन शुगर भी बरामद भागलपुर में पुलिस ने एक घर में छापेमारी की। वहां हथियार और नशे का सामान मिला। जिसके बाद सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से अवैध तरीके से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद छापेमारी की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने सुनील यादव के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को हथियार और मादक पदार्थ मिले। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील यादव के घर से एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन की जांच कर सकती है, जिससे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। हालांकि, मोबाइल फोन की जांच और उससे मिलने वाली जानकारी को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
रिपोर्ट,,,,, चमन अली बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने समाहरणालय परिसर स्तरीय में की बैठक भागलपुर बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भागलपुर जिला समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर के जिला आईटी प्रबंधक ने की इसमें बड़ी संख्या में आईटी कर्मियों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे आईटी कर्मियों को एकजुट कर उनके भविष्य और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था। बैठक में कर्मियों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि लगभग 16 वर्षों तक निरंतर और समर्पित सेवा देने के बावजूद उन्हें आज भी संविदा की व्यवस्था में काम करना पड़ रहा है लंबे समय से सेवा देने के बाद भी स्थायीकरण और सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सवाल बने हुए हैं बैठक में बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के माध्यम से इन समस्याओं को मजबूती से उठाने और राज्य स्तर पर एकजुट होकर संघर्ष करने पर सहमति बनी।इस दौरान तीन प्रमुख एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया इनमें जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन, आंदोलन की पृष्ठभूमि एवं स्वरूप का प्रस्ताव तैयार करना तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन और उनमें कर्मियों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की जिला स्तरीय व्यवस्था शामिल रही।बैठक में जिला अध्यक्ष बीईएएसए कुणाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष बीआईटीएसए रवि रंजन कुमार सहित आईटी प्रबंधक पूनम कुमारी की उपस्थिति और सहभागिता रही.
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2026