अयोध्या।
रौनाही थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा किया।रौनाही पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदर्श सिंह और दीपेश तिवारी के रूप में हुई है।घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।चार आरोपी बस्ती जनपद और एक आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला बताया गया है।
25-26 अगस्त की रात पांच लोग बिना नंबर की काली थार से लखनऊ से बस्ती जा रहे थे।रौनाही टोल प्लाजा पर आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया, जिसके बाद टोलकर्मियों ने उन्हें रोककर टैक्स मांगा।टोल टैक्स को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों में से एक ने गोली चला दी।फायरिंग में टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान को गोली लगी, जिसका इलाज जारी है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली थार बरामद कर ली है और फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।
Sadar, Faizabad | Aug 28, 2026