सहजनवा: सहजनवा तहसील में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज सहजनवा तहसील परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सहजनवा,नमन मेहता ने तहसील परिसर में तिरंगा फहराया और दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।साथ ही उनके सिद्धांतों पर चलने का सभी ने संकल्प भी लिया।