पटियाली: पटियाली ब्लॉक में पंचायत विकास योजना पर सचिवों और पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित
विकास खंड पटियाली में शुक्रवार को पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषयक सचिवों और पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। बीडीओ संजीव कुमार ने बेहतर कार्ययोजना को ग्राम विकास की आधारशिला बताया। प्रशिक्षण में जनभागीदारी, पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, महिला एवं बाल सभा की भूमिका तथा 16वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।