मध्य प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़!
सतना/रीवा: रीवा जोन में नशे के काले कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस ने एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये का माल और नशीले पदार्थ बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, मऊगंज एसपी ए.एस.के. जैन के निर्देश पर यह विशेष ऑपरेशन चलाया गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में स्थित एक घर में यह अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर नशीले पदार्थ बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करोड़ों के केमिकल्स, एसिड और तैयार ड्रग्स बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई:
मऊगंज एसडीओपी सची पाठक की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम इस फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक चार-पहिया वाहन (फोर व्हीलर) भी जब्त किया है। शुरुआती जांच म�