फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की अंधाधुंध कार्यवाहियों में नाबालिग को भगा ले जाने में सहयोग करने वाले 2 अभियुक्त दबोचे गए
थाना दक्षिण पुलिस टीम की अंधाधुंध कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में सहयोग करने वाले दो अभियुक्तों अनिल यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी जरौली थाना खैरगढ, आकाश यादव निवासी श्रीपाल कालोनी थाना उत्तर स्थायी पता ग्राम शेखूपुर थाना रामगढ को गिरफ्तार कर लिया।