फिरोज़ाबाद: कच्चा टूण्डला में महिला की दहेज की मांग के चलते गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया
थाना टूण्डला क्षेत्र कच्चा टूण्डला निवासी 25 वर्षीय कोमल पत्नी शिवा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। मामले में शव लाने वाली थाना पुलिस का कहना था पति ने गला घोंटकर मार दिया। वहीं मामले में थाना प्रभारी टूण्डला ने बुधवार शाम चार बजे करीबन बताया दहेज हत्या का मामला है।