फिरोज़ाबाद: दौलतपुर में फांसी के फंदे पर लटकने से महिला की मौत, पति सहित 8 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना नारखी क्षेत्र गांव दौलतपुर निवासी 27 वर्षीय मंजू पत्नी राजकुमार की फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गयी। शव को सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां बुधवार दोपहर 12 बजे करीबन मृतका के मायका पक्ष ने बताया बीते दिन लेने गये थे तो भेजी नहीं थी कहा यहां से जायेगी तो बिल्कुल जायेगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।