गांगडतलाई क्षेत्र के छालका तलाई गांव में घर में घुसकर दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता धुली पत्नी रमेश डामोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 जून की रात गांव के मानीया पुत्र जोतीया डामोर और उसकी पत्नी बदी घर आए तथा गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी।