लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर, दो महिलाएं घायल, अस्पताल में इलाज जारी
लखीसराय। जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में रविवार की दोपहर 3:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों महिला का इलाज जारी है।